संदेश

Spirituality लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कामवासना की भावना हर पवित्र रिश्ता ख़ाक बना देती है | जानिए इससे कैसे बचा जाए ››

चित्र
काम वासना की भावना एक साइलेंट किल्लर है, जोकि न केवल एक इंसान को बर्बाद करती है बल्कि पूरे कुल उजाड़ देती है। अधिक जानिए » सतगुरु जी की प्यारी साध-संगत जीओ, हर मजहब के पवित्र ग्रंथ और संत-पीर-फकीरों के अनमोल वचनों के अनुसार जो भी व्यक्ति आज के इस घोर कलयुग में मन के चंगुल से निकलकर, भगवान-अल्लहा-वाहेगुरु-गॉड के नाम की चर्चा करते हैं व साथ-ही-साथ में अपने अस्त-व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर मानवता भलाई के कार्य करते हैं, तो उस समय में ऐसे लोगो का दर्जा देवता और देवियों से भी कई गुणा ज्यादा बढ जाया करता है और ऐसे जीव अति भाग्यशाली हो जाया करते हैं. हमारे कहने का मतलब यह है कि, आप अपने निजी जीवन में जैसे भी हैं या जैसे भी कार्य करते हैं, हमे उनसे कोई मतलब नहीं है, लेकिन अगर इस समय आप इस लेख या भाषण को पढ़ रहे हैं तो आप हमारे लिए देवी और देवताओं के समान हैं और इसलिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं और PapaTheGreat.Net पर आने के लिए तहदिल से स्वागत करते हैं जी. आज आपकी सेवा में जिस भजन पर सत्संग स्वरुप ये आर्टिकल लिखा गया है, वो भजन है: संत डॉ. गुरमीत राम ...

बुरे कर्मों से बाज आ जाओ और तौबा कर लो! वरना मालिक को तौबा करवाना आता है | सुधारने से पहले खुद सुधर जाओ तो अच्छा है..अधिक पढ़ें:-

चित्र
सेवादार हो तो सेवा करो, दिखावा मत करो । सेवा किसी के कहने से नहीं होती, वो तो बस दिल से हो जाया करती है। मालिक के नाम का जाप, इन्सान को वो निगाह बख्शता है जिससे कि उसे आत्मिक संतुष्टि और परमानंद के नज़ारे मिलने शुरू हो जाते हैं। जैसे जैसे इंसान अल्लाह, वाहेगुरू, राम का नाम जपता चला जाता है वैसे वैसे उसके पाप कर्म भी कटने शुरू हो जाते हैं। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि पुराने ज़माने में लोग आत्मिक सुख-शांति, अंदरूनी ताज़गी और परमानंद पाने के लिए जंगलों में जाया करते थे और वहां पर खुद रोटी पकाना, घर बनाना, हार्ड वर्क करना और मालिक की याद में घण्टों बैठे रहना और फिर तब जाकर वो मालिक के दर्श दीदार के काबिल बन पाते थे, पर फिर भी उन्हें इस बात की गारंटी नहीं होती थी कि वो मालिक के अनहद नज़ारे देख पाएंगे या नहीं। लेकिन आज के वातावरण के अनुसार, जहां लोगों पास खुद के बच्चो से दिल की बातें करने और उनके साथ बैठने का वक्त नहीं है, ऐसे समय में परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने इतना आसान तरीका बताया है कि अनपढ़ से अनपढ़ और बच्चा से बच्चा...

सच्ची तड़प: सच्चे दिल से परमात्मा को आवाज़ लगाओ वो ज़रूर सुनता है.जानें कैसे:-

चित्र
मन के पाँच परदे: काम वासना, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार।पाएँ छुटकारा | ईश्वर = भगवान = अल्लहा = वाहेगुरू = गॉड का नाम जब इंसान पुकारता है, तो वह आवाज़ उस खुदा तक ज़रूर पहुंचती है। जिस प्रकार ​जब किसी व्यक्ति के नाम को बार-बार​ ​पुकारा जाता है​ ​तो उसे मुड़कर​ ​देखना ही पडता है​ कि आखिर कौन उसे बुला रहा है​, ​उसी प्रकार जब कोई इंसान सच्ची भावना और तड़प से भगवान के नाम का अभ्यास (निरन्तर जाप) करके भगवान को पुकारता है, तो ऐसा हो नहीं सकता कि वो ना सुने। माँ! जिसे कि हमारे धर्मों में भगवान से भी ऊँचा दर्जा दिया गया है, वो जब कभी अपने बच्चे को रोता देखती है या सुनती है तो बेचैन हो जाती है और जैसे तैसे करके बच्चे को चुप करवाती है। तो जरा सोचिए कि वो भगवान जिसने माँ को बनाया, जिसने दुनिया बनाई, जिसने इंसान की इस प्रकार सिलाई की, जिसका कहीं कोई निशान नही तो क्या जब वो अपने बच्चे को रोता देखेगा तो वो नहीं आएगा। 100% वो ज़रूर आएगा। ये तो इंसान का जालिम मन है जो उसके कान, आँख, मुहँ सब बन्द कर देता है। वह इन्सान की आँखों में काम-वासना का ऐसा पर्दा लगाता है कि इंसान भगवान ...